01 नवंबर 2026 | रजनी केयर फाउंडेशन

दीपावली खुशियां बांटने और समाज के साथ उत्सव मनाने का पर्व है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए रजनी केयर फाउंडेशन (Rajni Care Foundation) ने 01 नवंबर 2026 को सेवा, बालिका सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन ने लगभग 800 परिवारों को दीपावली प्रसाद वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस प्रयास का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक उत्सव की सकारात्मकता और अपनापन पहुंचाना रहा।

30 बच्चियों को नंचाकू वितरण: आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की दिशा में कदम

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बालिका सशक्तिकरण रहा, जिसके अंतर्गत 30 बच्चियों को नंचाकू वितरित किए गए।

राजनी केयर फाउंडेशन के संस्थापक श्री देवेंद्र मोहन जी ने बच्चियों को निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि मार्शल आर्ट्स और नियमित शारीरिक अभ्यास बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने सभी बच्चियों को नियमित प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष चर्चा

कार्यक्रम में होम्योपैथिक कैंसर विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से बातचीत की। उन्होंने खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर उचित परामर्श प्रदान किया।

समाज सेवा के प्रति रजनी केयर फाउंडेशन की प्रतिबद्धता

यह कार्यक्रम संस्थापक श्री देवेंद्र मोहन जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसके सफल आयोजन में RCF लखनऊ टीम का विशेष योगदान रहा। फाउंडेशन सभी सहयोगियों और टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

रजनी केयर फाउंडेशन का मानना है कि सच्ची दीपावली वही है, जब खुशियां हर घर तक पहुंचें, बेटियां आत्मनिर्भर बनें और समाज स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो।

Serving Humanity – Trust, Respect & Freedom.